फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharaja Jayanti: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जम्मू शहर में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित

Fri, 23 Sep 2022 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महाराजा की जयंती को डोगरा सदर सभा सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मन रही है। महाजन सभा और श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
1 of 6
Jammu - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जम्मू, सांबा, कठुआ, सुंदरबनी, रियासी, उधमपुर सहित विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर जम्मू भर में विशाल रैली निकाल कर जश्न मनाया जा रहा है। युवा राजपूत सभा गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ बन तालाब से तवी पुल के पास स्थापित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा तक शोभायात्रा निकाली। इसमें सभी संगठनों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jammu - फोटो : अमर उजाला
महाराजा की जयंती को डोगरा सदर सभा सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मन रही है। महाजन सभा और श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब जाकर महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित किया गया है, जिससे डोगरों के साथ अन्य संगठनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

3 of 6
Jammu - फोटो : अमर उजाला
उपराज्यपाल बोले- वंचितों के कल्याण के लिए दिया असाधारण योगदान

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को महाराजा हरि सिंह के जयंती पर शुभकामनाएं दी। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, 'महाराजा हरि सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वे महान शिक्षाविद्, प्रगतिशील विचारक, समाज सुधारक और आदर्शों से भरपूर महान व्यक्ति थे। महाराजा हरि सिंह का देश और वंचितों के कल्याण के लिए असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

बलवंत सिंह मनकोटिया को AAP ने पार्टी से निकाला, पूर्व विधायक ने दी तीखी प्रतिक्रिया
 

4 of 6
Jammu - फोटो : अमर उजाला
आजाद ने भी किया महाराजा हरि सिंह को याद

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने महाराजा हरि सिंह को उनकी जयंती पर याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर महाराजा से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सच्चे दूरदर्शी, देशभक्त और जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह जी को आज उनकी जयंती पर नमन। उनकी सार्वजनिक प्रशासन प्रणाली, लोगों के अनुकूल नीतियां, सभी के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा, विकासात्मक और ढांचागत कार्य जम्मू-कश्मीर के विकास में मील के पत्थर थे।

अनुच्छेद 370 की बेड़ियों से जम्मू-कश्मीर आजाद, महाराजा हरि सिंह को भी मिला सम्मान
 
विज्ञापन

5 of 6
सांबा में महाराजा की प्रतिमा पर फूल अर्पित करते हुए सांसद जुगल शर्मा के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला
आजाद आगे लिखते हैं, 'उनका (महाराजा हरि सिंह का) धर्म 'सबके साथ न्याय' था। अपने सार्वजनिक भाषण में महाराजा ने टिप्पणी की थी 'यदि मुझे इस राज्य पर शासन करने योग्य समझा जाता है, तो मैं कहूंगा कि मेरे लिए सभी समुदाय, धर्म और नस्ल समान हैं। एक शासक के रूप में, मेरा कोई धर्म नहीं है, सभी धर्म मेरे हैं और मेरा धर्म है। न्याय'।'


SI Recruitment Scam: जम्मू कश्मीर एसआई भर्ती घोटाले में गिरफ्तार अनिल ने लिए थे 13 लाख, सीबीआई कर रही जांच
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Reasi - फोटो : विकास बड़ू
जम्मू संभाग के जिला रियासी में शुक्रवार को युवा राजपूत सभा की तरफ से महाराजा हरि सिंह के जयंती के अवसर पर विशाल रैली निकाली गई। स्थानीय डाक बंगला से शुरू हुई रैली गीता नगर, ग्रा मोड़, माड़ी, अघार बल्लियां, नई बस्ती, महादेव मोहल्ला और मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची। रैली में महाराजा हरि सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के जयघोष लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें