फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें

Tue, 18 May 2021 07:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा है। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। श्रीनगर जिले के हालात भी काफी चिंताजनक हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके श्रीनगर में कई स्थानों पर लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते नजर आए हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

उधर, साफ सफाई के लिए दुकानें रोस्टर में खोलने के फैसले से दुकानदार और होल सेल मंडियों कनक मंडी और वेयरहाउस के दुकानदार नाखुश है। उनका कहना है कि दुकानों को खोलने का ज्यादा समय मिलने पर उनकी कमाई के साथ रखरखाव भी ठीक तरीके से हो पाएगा। लोगों को आराम से सामान भी वितरित किया जा सकेगा। सुबह होल सेल दुकानें खुलते ही भीड़ उमड़ती है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। साफ सफाई के लिए समय दिया जा रहा है मगर इसमें काम करने वालों को बुलाया नहीं जा सकता। ऐसे में परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : बासित जरगर
कहा कि कुछ दुकानदारों को होल सेल दुकानों से वापस बिना सामान के भेजा जा रहा है। उन्हें दूसरे दिन सामान मिल रहा है। प्रशासन का फैसला सही नहीं है। इसमें बदलाव होना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : बासित जरगर
कनक मंडी टेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप मित्तल का कहना है कि समय बढ़ाना चाहिए। सफाई के लिए समय दिया जा रहा है। स्टाफ पूरा नहीं हो रहा है। समय बढ़ने से होल सेल और रिटेल दुकानदारों को राहत मिलेगी।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : बासित जरगर
वेयरहाउस ट्रेडर्स  एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में लिए जा रहे फैसले सराहनीय हैं। साफ सफाई के लिए समय दिया जाना चाहिए था। पहले जितना समय दिया जा रहा था उतने में दुकानें खुलने और बंद होने में ही समय बीत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : बासित जरगर
फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि समय में बढ़ोतरी होनी चाहिए। मौजूदा समय में मंडी खुलने का समय कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें