कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जम्मू के जगती निवासी पुलिसकर्मी रोहित कुमार चिब शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर वीरवार को उसके घर पहुंचा। ताबूत को देखते ही शहीद के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने अधिकारियों से आतंकियों का खात्मा करने की मांग की। बताते चलें कि बुधवार को पुलिस को कुलगाम के परीवान इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।