श्री अमरनाथ यात्रा की अवधि पिछले साल के 59 दिनों की जगह इस साल 48 दिनों की होगी। यात्रा 2 जुलाई को शिवरात्रि के दिन से शुरू होकर 18 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन को समाप्त होगी। यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
जानें जुलाई में शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का पूरा शेड्यूल
2 of 7
यात्रा के रूट की सुरक्षा के लिए ड्रोन की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 30वीं बैठक में वीरवार को इस आशय का निर्णय लिया गया है। पिछले साल यात्रा 2 जुलाई को शुरू होकर 29 अगस्त को समाप्त हुई थी। इस तरह इस साल यात्रा में 11 दिनों की कटौती हुई है।
विज्ञापन
जानें जुलाई में शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का पूरा शेड्यूल
3 of 7
यात्रा अवधि के बारे में सुरक्षा के मद्देनजर श्री श्री रविशकंर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सुझाव दिए थे जिन्हें ध्यान में रखा गया है। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों का पंजीकरण तिथि और रूट के हिसाब से किया जाएगा।
जानें जुलाई में शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का पूरा शेड्यूल
4 of 7
अमरनाथ यात्रा 2016 के लिए प्रतिदिन 7500 यात्रियों को एक रूट से यात्रा की अनुमति होगी। यात्रा के दो रूट हैं। इस तरह प्रतिदिन 15 हजार यात्री अमरनाथ के लिए रवाना किए जा सकेंगे। इसके अलावा हेलीकाप्टर से पंजतरणी तक की यात्रा संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
जानें जुलाई में शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का पूरा शेड्यूल
5 of 7
पिछले साल प्रतिदिन 16 हजार यात्रियों के जाने की अनुमति दी गई थी। सूत्रों का कहना है कि ट्रैक की क्षमता की समीक्षा और उपलब्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए दैनिक यात्रियों की संख्या तय की गई है।
विज्ञापन
जानें जुलाई में शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का पूरा शेड्यूल
6 of 7
इस साल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जम्मू और कश्मीर बैंक (जेएंडके बैंक) और यस बैंक की 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 432 शाखाओं के माध्यम से यात्रा परमिट के लिए अग्रिम पंजीकरण का फार्म उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले साल 30 राज्यों की 430 शाखाओं में फार्म उपलब्ध कराए गए थे।
जानें जुलाई में शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का पूरा शेड्यूल
7 of 7
चंदनबाड़ी और बालटाल दोनों रूटों के लिए पंजीकरण फार्म 29 फरवरी से उपलब्ध होंगे। पंजीकरण के लिए यात्रियों को राज्य द्वारा तय डाक्टरों से अनिवार्य मेडिकल सर्टिफिकेट हासिल करना होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मेडिकल सर्टिफिकेट पहले प्राप्त कर लें। यात्रा के दौरान निर्बाध टेलीकाम सेवाओं को जारी रखने की व्यवस्था की जा रही है।