फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन ही नहीं हवा और पानी में भी बीएसएफ देती है दुश्मन को मात, 'देश की दीवार' के बारे में खास बातें

Wed, 04 Dec 2019 02:05 PM IST
प्रशांत कुमार प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 9
बीएसएफ की वाटर विंग - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सेना के तीन अंग हैं। थलसेना, नौसेना और वायुसेना। आज देश नौसेना दिवस मना रहा है। पूरा देश समुद्री सीमा की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं जब बात पानी में दुश्मन के दांत खट्टे करने की आती है तो सहसा आपके दिमाग में नौसेना की तस्वीर ही सामने आती है। शायद आपको पता हो...कि दुश्मन को पानी में मात देने के लिए बीएसएफ की भी एक विंग है। जिसे बीएसएफ की वाटर विंग कहते हैं। बीएसएफ नौसेना और वायुसेना के साथ राष्ट्रीय शक्ति का प्रमुख अंग है।

जानिए बीएसएफ की इस वाटर विंग के बारे में....
 
 
विज्ञापन

2 of 9
बीएसएफ की वाटर विंग - फोटो : सोशल मीडिया
सीमा सुरक्षा बल की वाटर विंग भारत की सीमा सुरक्षा बल की विशेष इकाइयों में से एक है। यह उत्तर बंगाल सीमांत, दक्षिण बंगाल सीमांत, अंडमान निकोबार सीमांत, त्रिपुरा, मिजोरम और कछार सीमांत, जम्मू सीमांत, पंजाब सीमा और बीएसएफ के गुजरात सीमांत में नदी की सीमाओं की सुरक्षा करती है। वाटर विंग तटीय सीमा के 1399 किमी में देश की रखवाली व दुश्मन को मात देने के लिए तैयार रहती है।


 
 
विज्ञापन

3 of 9
बीएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया
1965 में भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए थे, और उसी जंग के बाद एक दिसंबर को सीमा सुरक्षा बल (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) का गठन किया गया था।
 

4 of 9
बीएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया
बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं की सुरक्षा करती है। ये भारत का प्रमुख सुरक्षा बल है और पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है।
विज्ञापन

5 of 9
बीएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया
बीएसएफ की एयर विंग और मरीन विंग भी है और आर्टिलरी रेजिमेंट भी है।
विज्ञापन

6 of 9
बीएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया
आपको जानकर शायद आश्चर्य हो कि बीएसएफ की कमांडो इकाई भी है।
विज्ञापन

7 of 9
बीएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया
बीएसएफ दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। इसे भारतीय सीमा की पहली दीवार भी कहा जाता है।

8 of 9
बीएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया
बीएसएफ ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्घ, ऑपरेशन ब्लू स्टार, ऑपरेशन ब्लैक थंडर में भी अहम भूमिका निभाई थी। जम्मू-कश्मीर में आंतकवाद से निपटने में ये बल सक्रिय रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
बीएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया
करगिल की लड़ाई, 2001 में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर हुई झड़पों और पाकिस्तानी की सीमा पर आए दिन होने वाली गोलीबारी का बीएसएफ के जवानों ने डंटकर मुकाबला किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें