फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमस्खलन-2012 से आजतकः इस बैरी बर्फ ने देश को रुलाया, वतन की रक्षा में शहीद हुए यह जवान

Wed, 04 Dec 2019 12:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
सियाचिन
दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन की बात हो या अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की, सर्दी में इन स्थानों पर जवानों के लिए दुश्मन से ज्यादा बैरी मौसम बन जाता है। इन क्षेत्रों में आने वाले बर्फीले तूफान देश को अक्सर रुला देते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सियाचिन में हिमस्खलन ने देश को झकझोर कर रख दिया था। 12 दिन के अंतराल में दो बार बर्फीला तूफान आया, जिसमें छह जवान और दो पोर्टर शहीद हो गए थे। वहीं बीती रात आए बर्फीले तूफान ने एक बार फिर देश को रुला दिया।

हिमस्खलन की घटनाएंः देश के लिए शहीद हुए 'वतन के रखवाले'

दिन- मंगलवार
तारीख- 3 दिसंबर 2019

उत्तरी कश्मीर में मंगलवार को एलओसी पर अलग-अलग हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में चार जवान शहीद हो गए। जबकि इसकी चपेट में आकर लापता हुए अन्य चार जवानों को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में हुई जहां हिमस्खलन की चपेट में आने से चार जवान शहीद हो गए। वहीं दूसरी घटना में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बख्तूर इलाके में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है।
विज्ञापन

2 of 9
सियाचिन - फोटो : सोशल मीडिया
दिनः शनिवार
तारीखः 30 नवंबर, 2019

सियाचिन ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के दो जवान शहीद।
विज्ञापन

3 of 9
सियाचिन ग्लेशियर
दिनः मंगलवार
तारीखः 18 नवंबर, 2019

सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आकर चार जवान शहीद, दो पोर्टर भी मारे गए।

4 of 9
सियाचिन - फोटो : सोशल मीडिया
दिनः रविवार
तारीखः 10 नवंबर, 2019

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना के दो पोर्टरों की मौत।
विज्ञापन

5 of 9
सियाचिन - फोटो : सोशल मीडिया
दिनः रविवार
तारीखः 31 मार्च, 2019

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन में दबकर मथुरा के हवलदार सत्यवीर सिंह शहीद।
विज्ञापन

6 of 9
सियाचिन ग्लेशियर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
दिनः रविवार
तारीखः 3 मार्च, 2019

कारगिल के बटालिक सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन में पंजाब के नायक कुलदीप सिंह शहीद।
विज्ञापन

7 of 9
सियाचिन ग्लेशियर
दिनः शुक्रवार
तारीखः 8 फरवरी, 2019

जवाहर टनल पुलिस पोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आई, 10 पुलिसकर्मी लापता, आठ बचाए गए।

8 of 9
सियाचिन
दिनः बुधवार
तारीखः 3 फरवरी, 2016

हिमस्खलन से 10 जवान शहीद, बर्फ से निकाले गए लांस नायक हनुमनथप्पा ने छह दिन बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

9 of 9
सियाचिन - फोटो : सोशल मीडिया
दिनः शुक्रवार
तारीखः 6 मार्च, 2012

सियाचिन में बर्फ में दबकर छह जवान हुए शहीद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें