कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए लोगों से किए गए प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आह्वान का असर जम्मू-कश्मीर में देखने को मिला। प्रधानमंत्री के आह्वान का लोग अच्छी तरह से पालन कर रहे हैं। कश्मीर संभाग के सभी इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बेहद जरूरी कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते दिखे, हालांकि ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत कम ही रही।
विज्ञापन
2 of 8
जम्मू कश्मीर में जनता कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग के श्रीनगर, बड़गाम, रामबन, अनंतनाग सहित सभी इलाकों में लोग जनता कर्फ्यू के मद्देनजर घरों में ही हैं। सड़कों पर लोगों की आवाजाही लगभग पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
3 of 8
जम्मू कश्मीर में जनता कर्फ्यू
- फोटो : बासित जरगर
सभी क्षेत्रों में सड़कों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बंद है। वहीं प्रशासन की ओर कई इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
4 of 8
जम्मू कश्मीर में जनता कर्फ्यू
- फोटो : बासित जरगर
उधर, प्रशासन की ओर से भी जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की सभी कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
जम्मू कश्मीर में जनता कर्फ्यू
- फोटो : बासित जरगर
हमेशा भीड़-भाड़ के साथ नजर आने वाले बाजार भी आज पूरी तरह बंद है। सभी दुकानों के शटर गिरे हुए हैं। बाजार में बिल्कुल सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन
6 of 8
जम्मू कश्मीर में जनता कर्फ्यू
- फोटो : बासित जरगर
सड़कों पर सार्वजनिक वाहन भी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
जम्मू कश्मीर में जनता कर्फ्यू
- फोटो : बासित जरगर
कोरोना को मात देने के लिए लोग घरों में रहना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं।