फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Curfew जम्मू-कश्मीर, वो आनंद में हैं जो घर में हैं, इन्होंने नहीं मानी बात और परेशान हो गए

Sun, 22 Mar 2020 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू में करने के लिए लोगों से किए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान का असर रविवार सुबह से ही दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर में लोग जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे हैं। वहीं कुछ व्यक्ति ऐसे भी सामने आए जिन्होंने जनता कर्फ्यू का पालन नहीं किया और परेशान दिखे। हालांकि इनमें कुछ लोग ऐसे भी थे जो महत्वपूर्ण कार्य होने की वजह से ही बाहर निकले थे।
 
आगे की स्लाइड मेंः इन्होंने नहीं मानी बात और परेशान हो गए
विज्ञापन

2 of 5
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
पहला मामला, सुबह करीब आठ बजे
स्थानः स्टेशन रोड के पास
कुछ लोग भारी-भरकम वस्तुएं लादकर चले आ रहे थे। बार-बार आगे-पीछे निहार रहे थे कि कोई बस या ऑटो मिल जाए। वहीं काफी देर से मोटर वाहनों से सूनी पड़ी सड़क पर एक बाइक निकली। इन लोगों में से एक ने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी, लेकिन पहले से ही बाइक पर दो सवारी होने से उसने इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उक्त लोगों के चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें पता ही नहीं था कि यहां कोई साधन ही नहीं चल रहा होगा, वरना हम घर ही न निकलते। वहीं उन्होंने कहा अभी आठ बजा है। आधे घंटे में घर पहुंचकर हम भी जनता कर्फ्यू का पालन करेंगे।
 
 

4 of 5
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
दूसरा मामला, सुबह करीब साढ़े आठ बजे
स्थानः विक्रम चौक
जनता कर्फ्यू के दौरान सुनसान सड़क के किनारे कुछ लोग खड़े व बैठे दिखे। ये सभी वाहनों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वाहनों की आवाजाही बंद होने से ये लोग काफी परेशान थे। कई लोग जो वाहनों का इंतजार करते-करते थक गए तो अपने गन्तव्य तक पैदल जाना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग के विभिन्न इलाकों में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
वहीं अहम बात यह रही कि जम्मू संभाग में जम्मू शहर, सांबा, रियासी, चिनैनी, आरएस पुरा, कठुआ, राजोरी व कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में सड़कों पर केवल वही लोग नजर आ रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी काम हैं। सभी लोग घरों में बंद रहने को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें