फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः धारा 144 हटते ही सड़क पर लौटी रौनक, मम्मी-पापा संग घर से निकलीं बेटियां, देखिए तस्वीरें

Sat, 10 Aug 2019 02:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
स्कूल बस का इंतजार करती छात्रा - फोटो : ani
जम्मू जिला प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा करने के बाद शनिवार को धारा 144 सीआरपीसी को हटा लिया गया है। बता दें धारा 144 को गत 5 अगस्त को लगाया गया था। इसके साथ छठे दिन स्कूल, कॉलेज भी खुल गए। स्कूल जाने के लिए घर से निकली कई छात्राओं को उनके माता-पिता बस तक छोड़ने भी पहुंचे। वहीं, वह अभिभावक जो ऑफिस या अन्य निजी कार्यों से बाहर निकले वह अपने नौनिहालों को स्कूल तक छोड़ने भी पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
धारा 144 हटते ही जम्मू में लौटी रौनक
अब सभी गतिविधियां सामान्य होने के साथ प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जाएगी। हालांकि इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद रखी गई हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
धारा 144 हटते ही जम्मू में लौटी रौनक
जम्मू में बकरीद की तैयारियों को लेकर आज दुकानें बाजार और स्कूल कॉलेज खुल गए हैं।

4 of 7
धारा 144 हटते ही जम्मू में लौटी रौनक
लोग इस त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मना सके, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
धारा 144 हटते ही जम्मू में लौटी रौनक
जिला उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान के अनुसार हालात सामान्य है, जिससे धारा 144 हटाई गई है।

 
विज्ञापन

6 of 7
धारा 144 हटते ही जम्मू में लौटी रौनक
इस बीच शुक्रवार को नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में पुराने शहर में शाम तीन बजे प्रतिष्ठान खोले गए। लेकिन बारिश के चलते अधिकांश बाजारों में दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्कूल में प्रार्थना करते छात्र - फोटो : ani
शनिवार को जम्मू में हालात सामान्य नजर आ रहे हैं। सुबह जिले के छात्र स्कूल-कॉलेज जाते हुए नजर आए। वहीं सड़कों पर वाहन दौड़ते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें