फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रात में एटीएम बंद, पैसे निकालने के लिए शहर के काटने पड़ते चक्कर, सुरक्षा और सुविधा पर उठे सवाल

Mon, 30 Dec 2024 12:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर में रात के समय एटीएम बूथ बंद हो जाते हैं, जिससे लोगों को पैसों की जरूरत पड़ने पर शहर के चक्कर काटने पड़ते हैं। जैसे पुरानी मंडी चौक, जैन बाजार और केएल सहगल चौक में एटीएम बूथ रात में 11 बजे बंद मिलते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रात के समय शहर में एटीएम बंद - फोटो : निखिल मेहता
शहर के बाजार-दुकान बंद होने के साथ ही साथ कई इलाकों में एटीएम बूथ भी बंद हो जाते हैं।  में एसे दि किसी को रात में पैसों की जरूरत आ पड़े तो उसे पैसे निकालने के लिए शहर के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। रात के रिपोर्टर ने शहर के कुछ इलाकों में एटीएम बूथ का हाल देखा तो उनमें से कई बंद थे। पुरानी मंडी चौक, जैन बाजार, केएलसहगल चौक लिंक रोड समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में रात में 11 बजे एटीएम बूथ का शटर गिरा मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रात के समय शहर में एटीएम बंद - फोटो : निखिल मेहता
यह दिक्कत शहर के पुराने इलाकों में ज्यादा है, वहां के लोगों को रात के वक्त पैसा निकालने के लिए अपने घर से दूर आना ही होगा। कड़ाके की ठंड में यह जितना मुश्किल है, उतना ही सुरक्षा के लिहाज से चुनौतीपूर्ण है। 
विज्ञापन

3 of 5
रात के समय शहर में एटीएम बंद - फोटो : निखिल मेहता
पुरानी मंडी चौक
10: 48 बजे शहर का एक प्रमुख इलाका है पुरानी मंडी चौक। यहां पर एक युवक एटीएम बूथ पर आकर रुका पर उसे निराशा हाथ लगी। रात का वक्त होने के कारण वो कुछ बात करने को राजी नहीं हुआ, बस इतना ही बताया कि उसे जल्दी है, पैसा चाहिए पर एटीएम बूथ बंद है। अब वो कहीं और से जाकर निकालेगा।

4 of 5
रात के समय शहर में एटीएम बंद - फोटो : निखिल मेहता
जैन बाजार
11.00 बजे जैन बाजार निवासी तरुण मेहरोत्रा कहते हैं कि आनलाइन बैंकिंग के दौर में घर पर नकदी कम रखते हैं। कई बार एेसा होता है कि खराब नेटवर्क के कारण मोबाइल से भी भुगतान नहीं हो पाता है। अब इलाके का एटीएम बूथ भी बंद, तो कोई भी परेशान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात के समय शहर में एटीएम बंद - फोटो : निखिल मेहता
केएलसहगल चौक लिंक रोड
11.05 बजे पुराने शहर का प्रमुख हिस्सा है केएल सहगल चौक लिंक रोड। यहां पर परवेंदर सिंह खड़े मिले। उन्होंने बताया कि नानकनगर में 2021 में एटीएम बूथ के गार्ड की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ये एटीएम हमेशा बंद रहता है। 10 बजे के बाद यदि किसी को पैसे की जरूरत पड़ जाए तो यहां नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें