श्रीनगर, डल झील का नजारा
- फोटो : बासित जरगर
इस मान्यता से विकास, स्थिरता और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। वैश्विक मान्यता बढ़ने से श्रीनगर के शिल्प को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर दृश्यता मिलेगी, जिससे कारीगरों के लिए नए बाजार और अवसर खुलेंगे। नगर के अनूठे शिल्प की मांग में वृद्धि से उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे रोजगार सृजन होने के साथ कारीगरों और उनके परिवारों के लिए आजीविका में सुधार होगा।