कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और दो नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मुदासिर पंडित सोपोर मुठभेड़ में मारा गया है। मुदासिर पंडित आतंकवाद से जुड़ी अन्य घटनाओं में भी शामिल था। इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों का सफाया हुआ है। जिसमें पाकिस्तानी आतंकी असरार उर्फ अब्दुल्ला का भी खात्मा हुआ है। अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर में 2018 से सक्रिय था। इस ऑपरेशन को सेना की 22-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), सोपोर पुलिस और सीआरपीएफ की 179-बटालियन ने अंजाम दिया।
कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ कल देर रात सोपोर के गुंड ब्राठ इलाके में शुरू हुई। जिसमें तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया, इनमें से एक विदेशी था। ये तीन आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के थे। यह पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है। सोपोर क्षेत्र की आम जनता को आतंकवादी घटनाओं और नए युवाओं की आतंकवाद में भर्ती से राहत मिलेगी। आगे की स्लाइड में पढ़िए ऑपरेशन गुंड ब्राठ, तीन खूंखार आतंकियों का ऐसे हुआ खात्मा...