मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच वीकेंड पर जम्मू संभाग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में सैलानियों का तांता लगना शुरू हो गया है। होटल में बुकिंग वालों को निगेटिव कोविड रिपोर्ट के साथ आने की अनुमति दी जा रही है। वहीं, सैलानियों के पहुंचने से पटनीटॉप की हसीन वादियां गुलजार हो गई हैं, जिससे कारोबारियों के चेहरों पर फिर से रौनक आ गई है। रविवार को और लोगों पहुंचने की संभावना है। वहीं, पटनीटॉप के दुकानदारों ने सरकार से मांग उठाई है कि वीकेंड में सैलानियों के अधिक संख्या में पहुंचने के चलते कुद राहत प्रदान की जाए, ताकि कारोबार हो सके। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानियों का पहुंचना जा रही है। पटनीटॉप के पार्क गुलजार हो उठे हैं। लेकिन वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद है, जिससे लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।