फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग का दर्द सुन भावुक हुए एसएसपी, फिर खाकी बनी साथी, तस्वीरें हैं गवाह

Thu, 14 May 2020 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांग के लिए देवदूत बनी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण संकट का सामना कर रहे लोगों के लिए कोरोना योद्धा किसी देवदूत से कम नहीं हैं। ऐसे ही एक मामले में जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक पुलिस कर्मी ने अनूठी और सराहनीय मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांग के लिए देवदूत बनी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नगर के वार्ड नंबर तीन नई बस्ती में रहने वाले दिव्यांग मदन लाल दर्जी का काम करते हैं। रुपयों की जरूरत पड़ने पर वह बैंक जाना चाहते थे। लेकिन किसी की मदद के बिना वह बैंक तक पहुंचने में समर्थ नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांग के लिए देवदूत बनी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उन्होंने पुलिस विभाग से संपर्क किया। उनकी समस्या सुनते ही आनन-फानन में एसएसपी ने पुलिस की एक टीम भेजी। मदन लाल के घर पहुंची टीम ने उन्हें गोद में लेकर वाहन में बैठाया। इसके बाद बैंक ले गए।

 

4 of 5
दिव्यांग के लिए देवदूत बनी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं बैंक में बुजुर्ग का काम करवाने के बाद पुलिस ने उन्हें घर भी पहुंचाया। इस दौरान बुजुर्ग ने पुलिस विभाग की सराहना की। साथ ही पुलिसकर्मियों को धन्यवाद भी दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांग के लिए देवदूत बनी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान किसी को परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षाबल लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुरक्षाबलों की ओर लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की गई है, जोकि सतत जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें