फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, प्रशासन पर बरसे घर लौटे कश्मीरी, देखें तस्वीरें

Thu, 14 May 2020 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
बंगलुरू, गोवा समेत अन्य जगहों से 4 दिन का सफर पूरा कर करीब 1100 कश्मीरी श्रीनगर पहुंचे। इन लोगों के चेहरे पर अपने गृह नगर पहुंचने की खुशी दिखी। इसके साथ ही बांग्लादेश से भी 169 छात्र व छात्राएं विशेष उड़ान से यहां पहुंचे। वहीं श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) में उस समय अफरा-तफरी देखने को मिली जब बाहर से लौटने वाले कश्मीरी यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ने लगी। इस दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती दिखीं। वहीं बाहर से पहुंचे यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद निर्धारित विभिन्न क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद ये अपने-अपने घरों को जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
अधिकतर लोगों ने कहा कि जिस राज्य से भी हम गुजरे वहां की सरकार ने अच्छी व्यवस्था कर रखी थी। लेकिन यहां पहुंचे तो वैसा कुछ नहीं मिला।

4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि बुधवार को इन लोगों को करीब 42 गाड़ियों में जम्मू से श्रीनगर लाया गया लेकिन इस दौरान गाड़ियों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल सही से नहीं रखा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
गोवा से लौटे इनायत ने बताया कि उन्हें घर पहुंचने की खुशी तो जरूर है लेकिन इस बीच इस बात का भी डर सता रहा है कि क्या वह अपने इस सफर के दौरान संक्रमित होने से बच पाए होंगे या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें