जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रामनगर के भुगत्रियां गांव पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही हुआ। इस दौरान डीएसएस पार्टी अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह, जम्मू से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा, डीडीसी अध्यक्ष उधमपुर लाल चंद, आप नेता हर्ष देव सिंह, आप नेता बलवंत सिंह मनकोटिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व उप मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर निर्मल सिंह व अन्य कई नेता एवं हजारों की संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।