फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाजी और जिंदादिली की मिसाल हैं अनंतनाग के अब्दुल्ला, एक हाथ से हौसलों को दी उड़ान

Mon, 22 Feb 2021 12:11 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
सायर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग जिले के वेसु इलाके के 23 साल के सायर अब्दुल्ला की जांबाजी और जिंदादिली लोगों के लिए प्रेरणा है। एक दुर्घटना ने उनका एक हाथ छीन लिया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक हाथ से ही अपने हौसलों को उड़ान दी। वह कश्मीर ऑफ रोड क्लब के सदस्य हैं। सायर लॉ स्टूडेंट होने के साथ-साथ जोश, सकारात्मकता और ऊर्जा से भरपूर युवा हैं। ऊंचाइयों तक पहुंचने का उनका जज्बा सभी को प्रेरणा दे रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सायर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
11 साल की उम्र में अब्दुल्ला ने एक दुर्घटना में अपना दाहिना हाथ खो दिया। इस दुर्घटना के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी में ब्रेक नहीं लगने दी। अब्दुल्ला  अपने बाएं हाथ से गाड़ी चलाना पसंद करते हैं। सायर अब्दुल्ला कहते हैं कि बचपन से ही मुझे ड्राइविंग और रोमांच का बहुत शौक था। दुर्घटना के बाद मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और एक हाथ से गाड़ी चलानी सीखी और जल्द ही लंबी दूरी की ड्राइविंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
सायर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुझे कश्मीर ऑफ रोड के बारे में पता चला। नए स्थानों को देखकर और उनकी ऑफ रोड साहसिक गतिविधियों ने इस खेल के प्रति मुझमें अधिक रुचि विकसित की। वहीं कश्मीर ऑफ रोड क्लब के संस्थापक अली साजिद ने बताया कि हम अपने क्लब के एक हिस्से के रूप में अब्दुल्ला जैसे लोगों का पूरे दिल से स्वागत करते हैं। यदि आपके पास खेल के लिए सच्ची लगन है तो कुछ भी आपको रोक नहीं सकता है।

4 of 5
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला हमेशा ड्राइविंग के लिए अपने जुनून और जीवन के लिए अपने उत्साह के बारे में बात करना पसंद करता है। साजिद ने कहा कि वह उसे शुभकामनाएं देते हैं और उसके जुनून के साथ आगे बढ़ने में मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उधर, सायर का यह भी कहना है कि जब भी वह कार में बैठते हैं तो ऑफ रोड मोटर स्पोर्ट मुझे हर बार नया अनुभव देता है। उन्होंने कहा कि यह अब उनके जीवन का एक हिस्सा बन गया है। मैं राष्ट्रीय ड्राइविंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने जुनून को अपने चरम स्तर पर ले जाना चाहता हूं। मेरा पूरा परिवार इस प्रयास में मेरा समर्थन करता है। साजिद के निरंतर मार्गदर्शन और परामर्श के साथ, मैं इस जुनून को आगे ले जाने में सक्षम हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें