फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर, जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन का ऐसे पालन कर रहे हैं लोग

Sat, 25 Jul 2020 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी की जिला स्तर पर रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने 50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। शुक्रवार को मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारी कमेटी की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

2 of 6
जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ फंड से सभी 20 जिलों को मिलने वाली ढाई-ढाई करोड़ की राशि जिला उपायुक्तों के माध्यम से खर्च होगी। बैठक में जिला स्तर पर बने प्रशासनिक क्वारंटीन केंद्रों में इंतजामों के अलावा लखनपुर, जम्मू रेलवे स्टेशन, काजीगुंड, रामबन और जम्मू व श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैपलिंग व टेस्टिंग की सुविधाओं पर भी चर्चा हुई।

 
विज्ञापन

3 of 6
जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में जम्मू जिले में दो और कश्मीर संभाग में 11 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 353 नए केस सामने आए। हालांकि, नए मरीजों की संख्या में पिछले दिनों की तुलना में घटी है। वहीं 508 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

 

4 of 6
जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : ANI
वहीं कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जम्मू और उधमपुर जिलों में शुक्रवार से वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जम्मू में शाम छह बजे और उधमपुर में रात दस बजे से लॉकडाउन की पाबंदियाें को सख्ती से लागू कर दिया गया। बाकायदा मुनादी कर लोगाें को वीकेंड लॉकडाउन के दौरान घराें में रहने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

5 of 6
जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : ANI
सोमवार सुबह छह बजे तक अनिवार्य सेवाओं और गतिविधियाें को छोड़ अन्य तमाम तरह की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सांबा जिले की चार तहसीलों में शुक्रवार को भी लॉकडाउन रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : ANI
दोनों जिलों के प्रशासन ने पुलिस और सिविल अफसरों को हर सेक्टर में सख्त पाबंदियां लागू करने के लिए तैनात कर दिया है। जम्मू में शाम छह बजे से पहले ही पुलिस वाहनों से मुनादी, सायरन और सीटी बजाकर लोगाें को आगाह किया गया। मुख्य रास्तों को छोड़ कई मार्गों पर कंटीले तार लगा दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें