जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने के फिर आसार हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 5 से 7 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
इसमें 6 और 7 को मौसम अधिक खराब रहने की चेतावनी दी गई है। मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के साथ जाम की स्थिति रही। मौसम साफ रहने से कई इलाकों में दिन और रात के तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने पर वाहनों की आवाजाही से कई जगह जाम की स्थिति रही। राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार को मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री चढ़कर 9.9 और बीती रात का न्यूनतम 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में मौसम साफ रहा। यहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
4 of 5
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।