फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी का तीन क्षेत्रों में दौरा, चार बार बदली वेशभूषा, देखें फोटोज...

Mon, 04 Feb 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit प्रांजल दीक्षित, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
Narendra Modi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पहनावे को लेकर हमेशा संजीदा रहते हैं साथ ही कोशिश करते हैं कि वह जहां जाएं वहां की स्थानीय वेश भूषा में नजर आएं। रविवार को जम्मू कश्मीर के दौरे के दौरान भी कुछ ऐसा ही दिखायी दिया। मोदी ने लद्दाख, जम्मू और श्रीनगर में चार बार अपने पहनावे में परिवर्तन किया। पीएम मोदी ने तीनों जगह अपने संबोधन में स्थानीय भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाया वहीं उन्होंने स्थानीय भाषा और वेशभूषा का प्रयोग कर लोगों के मन में अपनी जगह बनाने का काम भी किया।
विज्ञापन

2 of 5
लद्दाख में संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
लद्दाख में पीएम मोदी वहां की स्थानीय वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने लद्दाखी टोपी और स्थानीय कोट पहन रखा था।

 
विज्ञापन

3 of 5
Narendra Modi - फोटो : अमर उजाला
वहीं जम्मू में विजयपुर रैली स्थल पर पीएम मोदी ने सर पर पगड़ी के साथ वूलेन टी-शर्ट, सदरी और पैंट में नजर आए। रैली की शुरुआत भी पीएम मोदी ने डोगरी भाषा में अपने संबोधन के साथ की।

4 of 5
Narendra Modi - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में ज्यादा ठंड के चलते पीएम मोदी ने जैकेट के साथ वूलेन टी-शर्ट, सदरी और पैंट पहन रखी थी। यहां भी पीएम मोदी ने कश्मीरी भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया डल लेक का भ्रमण - फोटो : ANI
श्रीनगर में पीएम मोदी ने डल झील की भी सैर की। इस दौरान भी मोदी ने अपनी पोशाक बदली। इस बार पीएम मोदी ऊनी कोट, दस्ताने और कश्मीरी टोपी के साथ दस्ताने पहने नजर आए।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें