जम्मू-कश्मीर में दिसंबर 2020 में जिला विकास परिषद (DDC) के लिए चुनाव हुए थे। उत्तरी कश्मीर में द्रुगमुल्ला और हाजिन-ए में दो उम्मीदवारों की विवादित योग्यता के कारण दोनों सीटों पर तब वोटों की गिनती रोक दी गई थी। सोमवार को दोनों सीटों पर मतदान हुए। दोनों क्षेत्रों से पलायन कर जम्मू रह रहे कश्मीरी पंडितों के लिए जम्मू के जगती और पट्टा बोहरी में मतदान केंद्र बनाए गए। यहां पर मतदान करने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे।