फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बदलने लगे नाम, सिटी चौक बना 'भारत माता चौक', सड़क 'अटल जी' को समर्पित

Mon, 02 Mar 2020 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
शहर में बदले जा रहे हैं चौक-चौराहों के नाम - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों के शहर में चौक-चौराहों के नाम बदले जा रहे हैं। नगर निगम ने सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक रख दिया है। इसी तरह से सर्कुलर रोड चौक का नाम अब  कर दिया गया है। दोनों ही चौक पर जम्मू नगर निगम ने बाकायदा बोर्ड लगा दिए हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शहर में बदले जा रहे हैं चौक-चौराहों के नाम - फोटो : अमर उजाला
दो दिन चल जनरल हाउस में शहर के चौक-चौराहों का नए सिरे से नामकरण का प्रस्ताव रखा गया था जिसे पारित कर दिया गया। प्रस्ताव पारित होने के तुरंत बाद बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
शहर में बदले जा रहे हैं चौक-चौराहों के नाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं अब शहर के कुछ और स्थानों का नाम भी बदलने की तैयारी है। भगवती नगर चौक को बाबा अमरनाथ चौक किया जाना है, जिसके लिए जल्द ही बोर्ड स्थापित किया जा सकता है।

 

4 of 5
शहर में बदले जा रहे हैं चौक-चौराहों के नाम - फोटो : अमर उजाला
शहर में चौक-चौराहों के नामकरण को लेकर नगर निगम के कई पार्षदों की ओर से मांग उठ रही थी। सिटी चौक का नाम बदलने के लिए डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कई बार मामले को उठाया। इसके बाद जनरल हाउस में इस मामले का प्रस्ताव लाया गया जिसमें हाउस की स्वीकृति मिल गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहर में बदले जा रहे हैं चौक-चौराहों के नाम - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीयता की भावना को मिलेगी तरजीह
नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि जम्मू शहर के चौक-चौराहों के नए नामकरण की प्रक्रिया में राष्ट्रीयता की भावना और पर्यटन विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इसकी शुरुआत सिटी चौक से कर दी गई जिसका नाम बदलकर भारत माता चौक रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें