कई दिनों तक राहत मिलने के बाद गर्मी ने रविवार को तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जम्मू में रविवार को तापमान 35 डिग्री से भी ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में भी मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। कभी बारिश होगी तो कभी गर्मी तेज होगी। जम्मू में रविवार सुबह से ही मौसम साफ रहने से तेज धूप से लोगों की दिनचर्या की शुरुआत हुई। दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। पिछले कई दिनों से तापमान इससे कम ही था। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर में 21.4, पहलगाम में 20.4 और गुलमर्ग में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में आगामी 24 घंटों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
धूप से खुद को बचाती हुई महिला
- फोटो : संजय कुमार
जम्मू-कश्मीर में मौसम की बेरुखी थम नहीं रही है। वहीं 15 मई को कश्मीर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू-कश्मीर का मौसम
- फोटो : संजय कुमार
सोपोर और इससे जुड़े हुए इलाकों में ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई। बारिश के साथ ओलावृष्टि ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इससे घाटी में तीस फीसदी जबकि जम्मू संभाग में दस फीसदी फसलों के नुकसान का अनुमान है।
4 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
उधर, विभागीय टीमें बीते दिनों बारिश सेे हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। मौजूदा समय में सेब, आड़ू, खुबानी, लीची, संतरा, नींबू, आम, चेरी समेत अन्य फलदार फसलें तैयार हो रही हैं। पौधों में फल आ गए हैं।
Weather Forecast Today Update in Jammu Kashmir News snowfall in kashmir
- फोटो : बासित जरगर
कई जगह फसल लगभग तैयार होने की कगार पर है। बारिश के साथ तेज हवाओं से बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है। घाटी में ओलावृष्टि ने तो सेब की फसल को तहस-नहस कर दिया है। बागवानों का कहना है कि मौसम की मार से सेब की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा।