फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक अगस्त से कुछ हिस्सों में बारिश के आसार, आगामी दिनों में तपिश और उमस बढ़ेगी

Sat, 31 Jul 2021 11:31 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में शनिवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई। कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में सामान्य से गिरावट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ होने से तपिश और उमस बढ़ेगी। रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहा। दोपहर को काली घटाएं छाने पर लग रहा था कि शहर और आसपास के हिस्सों में बारिश होगी, लेकिन देर शाम तक इसका इंतजार रहा। जिले के अन्य कई हिस्सों में बारिश हुई। तपिश से राहत रही। जम्मू में दिन का तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन उमस ने अभी पीछा नहीं छोड़ा है। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 85 रहा।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
बनिहाल में दिन का तापमान 26.2, बटोत में 25.0, कटड़ा में 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
जम्मू संभाग के कई अन्य जिलों में भी बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में दिन का तापमान 29.1, पहलगाम में 23.1, गुलमर्ग में 17.8, लेह में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश
स्थान          बारिश
पहलगाम    36.4
कटड़ा    30.0
जम्मू    21.2
बनिहाल    12.7
गुलमर्ग    12.2
भद्रवाह    8.3
बटोत    2.4

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा से आमिर खान ने की मुलाकात, नई फिल्म नीति पर की चर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें