जम्मू संभाग के कठुआ में नौ मार्च को शहर के बस स्टैंड से सटे वार्ड 14 में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में महिला का पति, एक वकील और एक अन्य शामिल हैं।