फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वैक्सीन की कमी से मायूस हो रहे लोग, टीकाकरण करवाए बिना केंद्रों से लौट रहे लाभार्थी

Fri, 02 Jul 2021 09:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
vaccine update in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

जम्मू जिला स्तर पर टीकाकरण केंद्रों में कोविड वैक्सीन की कमी को लेकर लाभार्थी मायूस हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन केंद्रों पर पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति न होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को बिना वैक्सीन के लौटना पड़ रहा है। वैक्सीन की कमी के कारण दैनिक आधार पर टीकाकरण केंद्रों को भी सीमित रखा जा रहा है, जिससे व्यापक स्तर पर टीकाकरण को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ 45 से अधिक आयु वर्ग में 84 दिन बाद दूसरी डोज के लिए भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों का टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया है। लेकिन सभी को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। वैक्सीन की कमी के कारण वीरवार को जम्मू जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन के लिए छह टीकाकरण केंद्र ही चलाए गए। इसमें सरवाल अस्पताल, अखनूर, बिश्नाह, कोट भलवाल, नगरोटा एनटीपीएचसी और गांधीनगर अस्पताल शामिल हैं। इसी तरह 9 अन्य टीकाकरण केंद्रों पर कोवैक्सीन वैक्सीन दी गई। यही हाल अन्य जिलों में भी है। जिला जम्मू में 45 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित 351890 आबादी को टीकाकरण किया जाना है, जिसमें पहली डोज में 107 फीसदी और दूसरी डोज में 28 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह 18 से अधिक आयु वर्ग में टीकाकरण के लिए अनुमानित आबादी 769722 है और इसमें अब तक पहली डोज में 135863 और दूसरी डोज में 18939 लोगों को टीकाकरण के कारण यह लक्ष्य 18 फीसदी तक हासिल हुआ है। हालांकि, वीरवार दोपहर बाद जिला जम्मू के लिए 22000 वैक्सीन की आपूर्ति की गई, जिसमें शुक्रवार को टीकाकरण केंद्रों का विस्तार करके टीकाकरण को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
गांधीनगर अस्पताल में टीकाकरण के लिए पहुंचे शास्त्रीनगर निवासी रघुवीर शर्मा (55) ने कहा कि उन्हें 84 दिन बाद दूसरी वैक्सीन डोज के लिए मैसेज आया है, लेकिन वैक्सीन की कमी से उन्हें आगे टीकाकरण के लिए कहा जा रहा है।  

4 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
टीकाकरण का विस्तार किया जा रहा : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि वैक्सीन की आपूर्ति के हिसाब से दैनिक आधार पर टीकाकरण का विस्तार किया जा रहा है। इसमें 45 से अधिक आयु वर्ग में 84 दिन के बाद अगर कोई दूसरी डोज के लिए पहुंच रहा है और उसे वैक्सीन नहीं मिल पाई है, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, वे 84 दिन के बाद अगले 14 दिन के भीतर वैक्सीन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
वैक्सीन के लिए दूसरी बार पंजीकरण करवाना भी जरूरी नहीं है। उन्हें टीकाकरण के दौरान पहली डोज का प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र पर प्रदर्शित रेफ्रेंस आईडी के अंतिम चार अंक, आधार कार्ड और पूर्व में पंजीकृत मोबाइल नंबर देना होगा, जिससे उनका टीकाकरण सीधे हो सकता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने मांगी शादियों में ड्रोन इस्तेमाल करने वालों की सूची, फोटोग्राफर परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें