फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू ड्रोन हमला: एयरफोर्स स्टेशन पर हमले का हाफिज सईद है साजिशकर्ता, आईएसआई का भी हाथ

Fri, 02 Jul 2021 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला मामला - फोटो : अमर उजाला
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई है। ज्यादा आशंका इसकी भी है कि हमला करने वाले ड्रोन पाकिस्तान से भेजे गए हों। माना जा रहा है कि इसके लिए मकवाल बॉर्डर को रूट बनाया गया। एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि ड्रोन को लश्कर के लिए काम करने वाले किसी आतंकी या ओजी वर्कर ने एयरबेस के पास से तो संचालित नहीं किया। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि 27 जून को हुए हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई है। इसके पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद और आईएसआई का हाथ है। इस हमले की साजिश लश्कर के ही बनाए गए अन्य संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने रची है। टीआरएफ ही इस तरह के हमलों को अंजाम देने की साजिश रचता है। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन के साथ पेलोड होकर आने वाला सामान रिमोट से फेंका जाता है। इसके नीचे एक तेज कटर लगा होता है, जो कमांड देने पर पेलोड की गई वस्तु को काटकर नीचे फेंक देता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला मामला - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर हमले में भी नदीम का हाथ होने का शक, एनआईए कर सकती है पूछताछ
नरवाल क्षेत्र से पकड़े गए टीआरएफ के आतंकी नदीम उल हक का वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले में हाथ होने का शक है। नदीम से मिली पांच किलो आईईडी जम्मू में ही दी गई थी। आईईडी को अलग-अलग लोकेशन में लगाकर धमाके करने थे। इससे पहले ही वह पकड़ा गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला मामला - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले की जांच करने वाली एनआईए की टीम जल्द ही नदीम से पूछताछ कर सकती है। नदीम इस हमले की जानकारी दे सकता है।

4 of 5
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला मामला - फोटो : अमर उजाला
हमले के पीछे लश्कर के नए संगठन टीआरएफ का हाथ बताया जा रहा है और नदीम टीआरएफ के लिए काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला मामला - फोटो : अमर उजाला
हमले को पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों ने अंजाम दिया है। वहीं नदीम भी पाकिस्तान में बैठे टीआरएफ के हैंडलरों के संपर्क में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें