फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश पंडिता की हत्या: मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, बेटे ने बताई पिता की मौत के पीछे की साजिश

Thu, 03 Jun 2021 07:07 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
rakesh pandita - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बुधवार देर रात आतंकियों दारा नगर पालिका के अध्यक्ष कश्मीरी पंडित और भाजपा नेता रकेश पंडिता कि गोली मारकर हत्या कर दी थी। वीरवार सुबह मृतक का शव जम्मू स्थित रूप नगर में उनके घर लाया गया। अर्थी उठते ही लोग फफक-फफककर रोने लगे। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों का जल्द से जल्द खात्मा किया जाए। और कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। राकेश पंडिता की अर्थी को कंधा देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर, पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, विक्रम रंधावा सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे। भाजपा के कश्मीरी पंडित नेता की हत्या से जम्मू में भी शोक की लहर है। आतंकी हमले में मारे गए राकेश पंडिता मूल रूप से त्राल के रहने वाले थे, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार जम्मू में है। कश्मीरी पंडित समुदाय से कई लोग विभिन्न सियासी दलों से जुड़कर घाटी में सक्रिय हैं। इससे पूर्व भी कई कश्मीरी पंडित नेताओं की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
rakesh pandita - फोटो : अमर उजाला
मृतक की मां शारिका पंडिता और पत्नी अपर्णा पंडिता का रो रो बुरा हाल है। रोते-बिलखते लोग एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर आतंकियों ने राकेश पंडिता को क्यों मारा, उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा था। कब तक कश्मीरी पंडित इसी तरह अपनी जान गंवाते रहेंगे। मृतक का एक ही बेटा है। जो 12वीं कक्षा का छात्र है। बेटे पारस पंडिता ने कहा कि उनके पिता राकेश पंडिता को एक साजिश के तहत निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
rakesh pandita - फोटो : अमर उजाला
उनकी मौत की एनआईए या सीबीआई जांच होनी चाहिए। ताकि उनके पिता के कातिल जल्द से जल्द पकड़े जाए और उनके कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। तभी उनके पिता की आत्मा को शांति मिलेगी। भाई संजय पंडिता और किंग जी ने कहा कि उनका भाई राकेश पंडिता एक शोकाकुल परिवार में ढांढस बंधाने गए थे, इसी दौरान आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। परिजनों ने की बेटे को सरकारी नोकरी देने की मांग की है। आपको बता दें की राकेश का एक भाई किंग जी विकलांग है और वह राकेश के साथ ही रहता है।

4 of 5
rakesh pandita - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कायराना हमला करते हुए आतंकियों ने बुधवार को उनकी हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले में एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर अभियान चला रहे हैं। उधर, पुलिस ने दावा किया है कि राकेश पंडिता को निजी सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए गए थे, लेकिन बुधवार को वे बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए। पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता पुत्र सोमनाथ पंडिता बुधवार को त्राल इलाके में अपने मित्र मुस्ताक भट्ट के घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gunmen Attack - फोटो : Twitter
इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पंडिता और उनके मित्र की बेटी चपेट में आ गईं। दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन राकेश पंडिता की मौत हो गई। राकेश पंडिता त्राल नगर पालिका के अध्यक्ष थे। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता को दो पीएसओ की सुरक्षा दी गई थी। इसके अलावा उन्हें श्रीनगर में सुरक्षित होटल में आवास सुविधा दी गई थी। बुधवार को वे बिना सुरक्षा कर्मियों के ही त्राल चले गए जहां पर वे आतंकी हमले के शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हर थाने के लिए चालान पेश करने का दिन होगा निर्धारित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें