अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लाल चौक पर तिरंगे से जगमगाता घंटाघर और सभी सरकारी इमारतों पर लहराता तिरंगा कश्मीर में बदलाव की तस्दीक कर रहा है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घाटी में न तो कोई पाबंदी है और न ही इंटरनेट सेवा बंद है।
घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर एक अलग सा बदलाव और एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह लहराते तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं वाले होर्डिंग्स अलग ही अहसास दिला रहे हैं। लोगों में राष्ट्रवाद की भावना झलक रही है। लोग तिरंगा उठाए दिख रहे हैं चाहे वो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित की गई तिरंगा रैलियां हों या फिर आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम। लोग इन कार्यक्रमों में खुलकर भाग ले रहे हैं। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
श्रीनगर लाल चौक का घंटाघर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के सिटी सेंटर लाल चौक में स्थित घंटाघर तिरंगे के रंग में रंगा है। सभी मुख्य इमारतें और पुलों पर तिरंगे की थीम लाइटिंग की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
स्वतंत्रता दिवस समारोह, श्रीनगर
- फोटो : अमर उजाला
उधर जम्मू शहर के लोअर गुम्मट, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, बिक्रम चौक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से परेड का लाइव प्रसारण किया गया।
4 of 5
श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
सीमावर्ती क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर सेना और बीएसएफ के जवान मुस्तैद हैं। पुलिस भी नाकों पर हर आने-जाने वाले की जांच कर रही है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह, श्रीनगर
- फोटो : बासित जरगर
दोमाना, घरोटा और कानाचक में में जगह-जगह पुलिस और सुरक्षाबलों ने नाके लगाएं हैं। सभी चौकी अफसर, थानेदार और डीएसपी अपने-अपने क्षेत्र में रात को गश्त कर रहे हैं।