फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ARMYWITHKASHMIR सेना ने दी मोहब्बत की ईदी तो मुस्कुराते बच्चों से और खूबसूरत हुआ कश्मीर

Tue, 27 Jun 2017 11:42 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
Army with Kashmir - फोटो : Social Media
कुछ नन्हें बच्चे हाथ में तिरंगा लिए खड़े हैं, कुछ मुस्कुरा रहे हैं तो कुछ ऐसे भी जो अपने तोहफों के लिए आस लगाए बैठे हैं। सेना के अधिकारी पुचकार रहे हैं इन्हें और दुलार भी रहे हैं, ईदी की खुशी दिख रही है। कश्मीर की इस तस्वीर ने लोगों को कश्मीर के प्रति एक खास नजरिए से जोड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Army with Kashmir - फोटो : Social Media
दरअसल कश्मीर घाटी में सोमवार को ईद के मौके पर जवानों ने आम लोगों के साथ त्योहार मनाया। आवाम के बीच मिठाईयां बांटी गईं और बच्चों को तोहफे मिले। सेना की इन तस्वीरों के ट्विटर पर साझा होने के बाद से ही लोगों ने इसे खूब सराहा। 
विज्ञापन

3 of 5
Army with Kashmir - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर लोगों ने कश्मीर के खूबसूरत चेहरों को बड़ी शिद्दत और मोहब्बत दी। दरअसल आम लोगों की नजर में पहुंचा ये वो कश्मीर था जिसकी तस्वीरें आम तौर पर कम ही दिखती है।

4 of 5
Army with Kashmir - फोटो : Social Media
कश्मीर का एक अनदेखा चेहरा और हाथ में तिरंगा लिए सेना से अपने बचपन की खुशियां बांटते नन्हें बच्चों में खुशी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Army with Kashmir - फोटो : Amar Ujala
ईद की इन तस्वीरों ने न सिर्फ कश्मीर के प्रति लोगों को एक नया नजरिया दिया बल्कि देश की उस फौज पर गर्व करने का मौका भी जो निरंतर सरहद पर मुल्क और इसके लोगों की हिफाजत कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें