फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: तनाव में गुजरी ईद, घाटी में हर तरफ हुई पत्थरबाजी,आगजनी और देश विरोधी नारेबाजी

Tue, 27 Jun 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 7
kashmir - फोटो : PTI
शांति और भाईचारे का प्रतीक ईद का त्योहार, जिसमें सारी कड़वाहटें और दुश्मनी भुलाकर एक होने का संदेश दिया जाता है, उसी पवित्र दिन पर भी घाटी में प्रदर्शनकारियों और पत्थरबाजों ने अपनी कट्टरता और कड़वाहट नहीं छोड़ी, उलटा हिंसा की आग में जल रही घाटी को और सुलगाया।
विज्ञापन

2 of 7
kashmir - फोटो : PTI
 प्रदर्शनकारियों और पत्थरबाजों ने ईद की नमाज अता करने के बाद उनकी ही सुरक्षा में लगे सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और पुलिस कर्मियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। देश विरोधी नारेबाजी की गई। आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए गए।
 
विज्ञापन

3 of 7
kashmir - फोटो : PTI
अनंतनाग में सीआरपीएफ कैंप पर उपद्रवियों ने हमला किया। पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया। इन हिंसक प्रदर्शनों में 30 सुरक्षा कर्मियों समेत 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 

4 of 7
kashmir - फोटो : PTI
20 सीआरपीएफ के जवान दक्षिण कश्मीर में ही जख्मी हुए हैं। पत्थरबाजों के हमले में एक डीएसपी रैंक और एक डीओे रैंक का अधिकारी भी चोटिल हुआ है। जानकारी के अनुसार ईद की नमाज अता करनेे के बाद समूची घाटी में प्रदर्शन और पत्थरबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। सोपोर, पटन, अनंतनाग, राजपोरा, शोपियां, सफाकदल, काकपोरा (पुलवामा), श्रीनगर के ईदगाह, त्राल समेत कई इलाके में लोगों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। 
विज्ञापन

5 of 7
kashmir - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में ईद की नमाज अता करने के बाद सैकड़ों युवाओं ने ईदगाह से मुख्य चौक की ओर एक रैली निकालनी चाही, जिसे पुलिस ने नाकाम बना दिया। इस दौरान हिंसा में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें से कई को पैलेट इंजरी भी हुई है। पट्टन के पलहालन में भी हिंसक भीड़ ने सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया। पलहालन में करीब एक दर्जन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, जिनमें डीओ पलहालन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
kashmir - फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में भी दिन भर हिंसक भिड़ंत देखने को मिली। अछजीपुरा, जंगलात मंडी, कुकरनाग आदि इलाकों में लोगों ने जुलूस निकालना चाहा। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो इस दौरान उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की, जिसके नतीजे में पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिनमें एक डीएसपी अशफाक आलम और डीओ जंगलात मंडी गौहर अहमद भी शामिल हैं। पुलवामा जिले में कई जगह मस्जिदों के बाहर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर के ईद मुबारक के संदेश वाले बैनर लगे दिखे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kashmir - फोटो : PTI
श्रीनगर के ईदगाह इलाके में तो नमाज अता करने से पहले ही लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। यहां भी पुलिस के चार कर्मी और दो सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए। आतंकी जाकिर मुसा के समर्थन में पोस्टर लहराए गए। इसके साथ ही सैयद अली शाह गिलानी, हाफिज सईद, मसरत आलम, सैयद सलाहुद्दीन, बुरहान वानी, सब्जार के पोस्टर भी लहराए गए। गौर हो कि पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर नमाज न अता करने की एडवाइजरी जारी की गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें