फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIC: नदी में फंसे कुत्तों को बचाने उतरी इंडियन एयरफोर्स

Sun, 13 Mar 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 4
jammu tawi - फोटो : Amar Ujala
दो दर्जन से अधिक बचाव कर्मियों के दल ने शनिवार तवी नदी में आई बाढ़ में फंसे कुत्तों को बचाने के लिए देर रात को अभियान चलाया। पुलिस कंट्रोल रूम में जैसे ही कुत्तों के फंसे होने की सूचना मिली, इसके बाद चार विभागों के बचाव कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन

2 of 4
jammu tawi - फोटो : Amar Ujala
दो घंटे से अधिक देर तक चले अभियान में दो कुत्तों को बचाया गया, जबकि पांच पानी में आगे निकल गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया।  एसडीआरएफ, पुलिस, इंडियन एयर फोर्स, नगर निगम के वेटरनरी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। कुत्तों को बचाने के  लिए बचाव टीम की मानवता को तवी से गुजरते हर शख्स ने सलाम किया। 
विज्ञापन

3 of 4
jammu tawi - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में रात करीब आठ बजे किसी ने फोन किया कि कुछ कुत्ते और उनके छोटे-छोटे बच्चे तवी नदी में आई बाढ़ में फंस गए हैं। इसकी जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने नगर निगम, इंडियन एयरफोर्स आदि को सूचना दी। 
विज्ञापन

4 of 4
jammu tawi - फोटो : Amar Ujala
एसडीआरएफ के तीन जवान तवी नदी में गए। जहां दो कुत्ते के बच्चों को पकड़ कर निगम के जाल में डालकर बाहर निकाला गया, लेकिन पकड़े जाने के डर से बाकी के कुत्ते वहां से पानी में चले गए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पकड़े गए कुत्तों को नगर निगम के कर्मी अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें