फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIX: रामनवमी पर जम्मू में जश्न का माहौल

विज्ञापन
1 of 8
रामनवमी पर शनिवार को चैत्र नवरात्र संपन्न हुए। भक्तजनों ने कंजक पूजन कर महामाई का आशीर्वाद पाया। शहर के प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर में भक्तों का हुजूम पहुंचा। सूर्य पुत्री तवी सहित अन्य बहते पानी वाले स्थानों में साख प्रवाह करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। यह सिलसिला सूर्यास्त तक चलता रहा।
विज्ञापन

PIX: रामनवमी पर जम्मू में जश्न का माहौल

2 of 8
रामनवमी के अवसर पर तवी नदी के चारों और साख प्रवाह करने वालों का जमघट लगा। पूरे नवरात्र अपने घरों में साख रखने के बाद शनिवार को लोगों ने साख को तवी नदी में प्रवाह किया।
विज्ञापन

PIX: रामनवमी पर जम्मू में जश्न का माहौल

3 of 8
बावे वाली माता के मंदिर में तड़के ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था और देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। मां के दरबार पहुंचे भक्तों के उत्साह और जोश को गर्मी की तपिश भी कम न कर पाई।

PIX: रामनवमी पर जम्मू में जश्न का माहौल

4 of 8
मंदिर से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर स्थित महामाया माता मंदिर में भी आस्था का सैलाब पहुंचा। पुराने शहर के पक्का डंगा स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर और हाईवे पर नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर के अलावा अन्य मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन

PIX: रामनवमी पर जम्मू में जश्न का माहौल

5 of 8
बावे वाली माता के मंदिर में दर्शन को लाइन में लगे भक्त।
विज्ञापन

PIX: रामनवमी पर जम्मू में जश्न का माहौल

6 of 8
कुछ लोगों ने अपनी परंपरा के अनुसार शुक्रवार को ही साख को नदी में प्रवाह कर दिया था। तवी नदी के चारों और लोगों की भीड़ लगी थी। बिक्र म चौक तवी पुल पर लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ थी। तवी नदी के अगले हिस्से में भगवती नगर चौथे पुल से पहले और चौथे पुल के पार भी लोग नदी में उतरे हुए थे।
विज्ञापन

PIX: रामनवमी पर जम्मू में जश्न का माहौल

7 of 8
बिक्रम चौक से तवी नदी में उतरने वाले रास्ते में मेले जैसे माहौल था। फड़ी वालों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी। चूड़ी, कंगन, खिलौने, आलू टिक्की, गोल गप्पे सहित अन्य कई प्रकार के खाद्य पदार्थ लगाए हुए थे।
विज्ञापन

PIX: रामनवमी पर जम्मू में जश्न का माहौल

8 of 8
आस्था के नाम पर शनिवार को फिर सूर्य पुत्री तवी दूषित हुई। तवी में साख प्रवाह के लिए पहुंचे लोगों ने पालीथिन का प्रयोग किया। जिन्हें प्रवाह के बाद वहीं पर फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें