पंपोर मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन तुषार महाजन के परिवार को भी अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। कैप्टन तुषार महाजन का परिवार जम्मू के उधमपुर में रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन
बेटे की शहादत की खबर सुन बेसुध हुईं शहीद तुषार की मां
2 of 7
कैप्टन तुषार महाजन भी पंपोर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। आज सुबह तुषार को उनके साथियों ने आंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
बेटे की शहादत की खबर सुन बेसुध हुईं शहीद तुषार की मां
3 of 7
कैप्टन तुषार के शहीद होने की खबर जैसे ही उसकी मां को मिली कि वह जैसे पत्थर की हो गई। सुधबुध खो बैठी। आंखें पथरा गईं। एक कतरा आंसू नहीं छलक पाया।
बेटे की शहादत की खबर सुन बेसुध हुईं शहीद तुषार की मां
4 of 7
चीखने-चिल्लाने की हिम्मत भी न जुटा पाईं। उनकी ऐसी हालत देखकर हर कोई स्तब्ध था। किसी को इतनी हिम्मत नहीं थी कि रोकर दिल का बोझ हलका करे।
विज्ञापन
बेटे की शहादत की खबर सुन बेसुध हुईं शहीद तुषार की मां
5 of 7
कैप्टन तुषार के घर का माहौल अचानक बदल गया। उसके घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी। खुशी का माहौल था। कुछ दिन पहले तुषार ने खुद की मनपसंद कलर से घर को रंगवाया था। लेकिन सारी खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
बेटे की शहादत की खबर सुन बेसुध हुईं शहीद तुषार की मां
6 of 7
इस सदमे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। मां इतनी बदहवास हो गईं कि दिल में बेटे के प्रति प्यार का जो गहरा सागर होता है, वह जैसे सूख गया। मनहूस खबर सुनकर भी न तो उनकी आंखों से आंसू निकल पाए और न ही मुंह से चीत्कार।
बेटे की शहादत की खबर सुन बेसुध हुईं शहीद तुषार की मां
7 of 7
लोग उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनकी पथराई आंखें वहां के माहौल को और भी गमगीन कर रहा था। आसपास और संगे संबंधी भी तुषार की मां की आंखों में आंसू नहीं ला पाए।