होली के पर्व पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्र शासित प्रदेश के लद्दाख के लेह में जवानों संग होली मनाने के लिए पहुंचे। वहीं, जम्मू के सुचेतगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ की ऑक्ट्रोई पोस्ट पर होली पर्व का धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
2 of 6
सुचेतगढ़: जवानों ने मनाई होली
- फोटो : एजेंसी
लेह हवाई अड्डे पर रक्षा मंत्री का लद्दाख के उपराज्यपाल बीडी मिश्रा, प्रशासन व सेना के उच्च अधिकारियों ने स्वागत किया। राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख मनोज पांडे भी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
लेह में राजनाथ सिंह ने मनाई होली
- फोटो : एक्स
रक्षा मंत्री ने लेह में 'हॉल ऑफ फेम' पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जवानों के साथ होली मनाई। उन्हें गुलाल लगाते हुए मिठाई भी खिलाईं।
4 of 6
सुचेतगढ़: जवानों ने मनाई होली
- फोटो : एजेंसी
देश के नागरिक अपने घरों में सुरक्षित तरीके से होली मना सकें, इसलिए सीमा पर देश की रक्षा में तैनात वीर सैनिक तैनात हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्री यहां पहुंचे। होली का पर्व मनाते हुए जवानों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।
विज्ञापन
5 of 6
सुचेतगढ़: जवानों ने मनाई होली
- फोटो : एजेंसी
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में जवानों के साथ होली मनाने के लिए पहुंचाने वाले थे। लेकिन मौसम में हुए बदलाव के कारण उन्हें सियाचिन दौरे में बदलाव करना पड़ा।
रक्षा मंत्री ने लेह में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि लद्दाख भारत माता का चमकता हुआ मुकुट है। यह राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली है। आर्थिक राजधानी मुंबई है और तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, उसी तरह लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..