फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा ऑपरेशन से टूटी हिजबुल की कमर, आतंकी ताहिर के खात्मे के लिए पैरा कमांडो ने संभाला था मोर्चा

Mon, 18 May 2020 11:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
हिजबुल कमांडर ताहिर मोहम्मद भट मारा गया - फोटो : भारतीय सेना
डोडा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर धड़ा पोस्ता इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर ताहिर मोहम्मद भट को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। नौ घंटे चले ऑपरेशन में पैरा कमांडो की भी मदद ली गई। जिस तीन मंजिला मकान में आतंकी छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल और मैगजीन बरामद की गई है। यह राइफल अप्रैल, 2019 में किश्तवाड़ में आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा तथा उसके पीएसओ की हत्या के बाद उससे लूटी गई थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
डोडा एनकाउंटर - फोटो : भारतीय सेना
सुरक्षाबलों को शनिवार रात आतंकियों के धड़ा पोस्ता इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की 10 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। रविवार सुबह करीब छह बजे मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपनी तरफ आता देख फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
डोडा एनकाउंटर - फोटो : भारतीय सेना
इस दौरान राष्ट्रीय राइफल्स के जवान राज सिंह निवासी हरियाणा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद वह शहीद हो गए। इस बीच सुरक्षाबलों ने ताहिर मोहम्मद भट उर्फ उकेब निवासी पुलवामा को मार गिराया, जो काफी समय से इलाके में सक्रिय था। ताहिर 2019 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।

 

4 of 5
डोडा एनकाउंटर - फोटो : भारतीय सेना
सूत्रों के अनुसार आतंकी ताहिर का हाथ किश्तवाड़ में संघ नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके सुरक्षाकर्मी की हत्या में भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डोडा एनकाउंटर - फोटो : भारतीय सेना
कुछ सप्ताह पहले की सुरक्षाबलों ने डोडा से दो आतंकियों को हथियारों के साथ पकड़ा था। ये दोनों आतंकी जनवरी में मारे गए आतंकी हारुन वानी के साथ लंबे समय से सक्रिय थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें