फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः पाकिस्तान में है माता का यह अद्भुत मंदिर, चलो दर्शन करें इस पावन शक्तिपीठ के

Fri, 04 Oct 2019 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
हिंगलाज देवी शक्तिपीठ - फोटो : सोशल मीडिया
नवरात्रि के पावन पर्व पर माता शेरावाली के मंदिरों में आमतौर पर लंबी कतारें लगती हैं। माता की एक झलक पाने के लिए भक्त पलकें बिछाएं मां के द्वार तक पहुंचने का इंतजार करते हैं। खासतौर पर अगर माता का वह मंदिर शक्तिपीठ है तो इसकी शान ही अलग हो जाती है। लेकिन माता के इस शक्तिपीठ तक आप जाना भी चाहें तो शायद ही पहुंच पाएं क्योंकि इस शक्तिपीठ तक पहुंचने के लिए आपको पाकिस्तान सरकार से इजाजत लेनी पड़ेगी। इसका कारण यह है कि यह शक्तिपीठ पाकिस्तान के बलूचिस्तान राज्य में स्थित है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हिंगलाज देवी शक्तिपीठ - फोटो : सोशल मीडिया
यहां पास में ही हिंगला नदी प्रवाहित होती है। माता का यह मंदिर हिंगलाज देवी शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु के चक्र से कटकर यहां पर देवी सती का सिर गिरा था। इसलिए यह स्थान चमत्कारी और दिव्य माना जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
हिंगलाज देवी शक्तिपीठ - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में मुसलमान देवी हिंगलाज को नानी का मंदिर और नानी का हज भी कहते हैं। इस स्थान पर आकर हिंदू और मुसलमान का भेदभाव मिट जाता है। दोनों ही भक्ति पूर्वक माता की पूजा करते हैं।

4 of 7
हिंगलाज देवी शक्तिपीठ - फोटो : सोशल मीडिया
हिंगलाज देवी के विषय में पुराण में ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है कि जो एक बार माता हिंगलाज के दर्शन कर लेता है उसे पूर्वजन्म के कर्मों का दंड नहीं भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 7
हिंगलाज देवी शक्तिपीठ - फोटो : सोशल मीडिया
मान्यता है कि परशुराम जी द्वारा 21 बार क्षत्रियों का अंत किए जाने पर बचे हुए क्षत्रियों ने माता हिंगलाज से प्राण रक्षा की प्रार्थना की। माता ने क्षत्रियों को ब्रह्मक्षत्रिय बना दिया इससे परशुराम से इन्हें अभय दान मिल गया।
विज्ञापन

6 of 7
हिंगलाज देवी शक्तिपीठ - फोटो : सोशल मीडिया
एक मान्यता यह भी है कि रावण के वध के बाद भगवान राम को ब्रह्म हत्या का पाप लगा। इस पाप से मुक्ति पाने के लिए भगवान राम ने भी हिंगलाज देवी की यात्रा की थी। भगवान राम ने यहां पर एक यज्ञ भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिंगलाज देवी शक्तिपीठ - फोटो : सोशल मीडिया
माता हिंगलाज माता वैष्णों की तरह एक गुफा में बैठी हैं। अंदर का नजारा देखेंगे तो आप भी कहेंगे अरे हम तो वैष्णो देवी आ गए, यह महसूस भी नहीं होगा कि आप पाकिस्तान में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें