फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णों देवी के दर्शनार्थियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा अब बेहद सस्ती

Sun, 02 Apr 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
vaishno devi - फोटो : file photo
माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड की ओर से माता के श्रद्धालुओं को एक बेहद खास तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
vaishno devi - फोटो : File Photo
श्राइन बोर्ड ने एक ऐसी घोषणा की है जिससे माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान काफी सहूलियत हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 7
VAISHNO DEVI - फोटो : FILE PHOTO
दरअसल माता वैष्णों देवी के मंदिर तक कटड़ा से सांझीछत तक जाने वाली हेलीकॉप्टर सेवा के लिए लिए जाने वाले शुल्क में बदलाव किया गया है।

4 of 7
VAISHNO DEVI - फोटो : FILE PHOTO
इस क्रम में एक बड़े फैसले के तहत श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले यात्रियों को राहत देते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा के किराये में कटौती की है। 
विज्ञापन

5 of 7
vaishno devi - फोटो : FILE PHOTO
बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर अजीत कुमार साहू ने चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा को जानकारी दी कि चापर सेवा के लिए एम/एस ग्लोबल वैक्ट्रा हेलीकार्प लिमिटेड और एम/एस हिमालयन हेली सर्विस लिमिटेड से अनुबंध किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
vaishno devi - फोटो : FILE PHOTO
नई किराया व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। इसमें कटड़ा से सांझीछत और वापसी के लिए 1077 रुपये किराया लिया जाएगा, जो पिछले तीन साल के मुकाबले सौ रुपये कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vaishno devi - फोटो : File Photo
दोनों एजेंसियों से वर्ष 2014 से सेवाएं ली जा रही हैं। चापर सेवा के लिए निलामी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। बोर्ड की ओर से यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें