कुपवाड़ा में भारी बारिश से कई इलाकों में जल भराव
- फोटो : संवाद
कुपवाड़ा जिले में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, सीआरपीएफ और सेना के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जनता की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी मैदान में हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घबराएं नहीं। नदी-नालों के करीब ना जाएं।