फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के युवाओं को बर्बाद करने की नापाक साजिश, नोटों की गड्डियां और 'जहर' देख हैरान रह गए लोग

Thu, 11 Jun 2020 03:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पकड़े गए आतंकियों के तीन मददगार, बरामद नकदी और हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने लश्कर के आतंकियों के तीन मददगारों को पकड़ने में भी सफलता पाई है। इनके पास से 21 किलो हेरोइन, 1.34 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। साथ ही रुपये गिनने वाली एक मशीन भी मिली है। पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान मोमिन पीर, इस्लाम-उल-हक पीर और सैयद इफ्तिकार इंद्राबी के रूप में हुई है। ये तीनों हंदवाड़ा के ही रहने वाले हैं। ये सभी आतंकियों को मदद पहुंचाने के साथ ही घाटी के युवाओं की जिंदगी में जहर घोलने का काम करते थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
हंदवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों के ये तीनों मददगार पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। उन्हीं के इशारे पर घाटी और आसपास के इलाकों में नशा तस्करी कर युवाओं को अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन

3 of 5
हंदवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
इस नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के साथ ही एक अहम बात ये भी पता चली है कि नशा तस्करों और आतंकियों के बीच गहरे संबंध भी हैं।

4 of 5
हंदवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह नार्को-टेरर मॉड्यूल लश्कर के इशारे पर काम करता था। स्थानीय युवाओं को गुमराह कर आतंक के रास्ते पर ले जाने का काम भी इसके द्वारा किया जाता था। लश्कर के ये मददगार युवाओं को पैसों का लालच भी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंदवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी से पूछताछ जारी है। मामले की जांच करने के लिए एसआईटी भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें