वैष्णो देवी के यात्रियों को मजबूत बुुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा को विकसित करने के लिए कई कार्य योजनाओं को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
वैष्णो देवी
- फोटो : self
नए कटड़ा-ककरयाल सड़क मार्ग को मार्च 2017 तक यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस कड़ी में कटड़ा मास्टर प्लान के दूसरे चरण में विकास परियोजनाओं को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा शीघ्र मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बैठक करेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
माता वैष्णो देवी के भक्तों को मिलेगा फायदा
- फोटो : फाइल
सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एसएमवीडीएनएसएच) ककरयाल, कटड़ा में दौरे के दौरान राज्यपाल ने मुख्य कार्यकारी अभियंता (सीईओ) एके साहू से यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
4 of 7
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
सीईओ ने बताया कि कटड़ा-ककरयाल मार्ग पर तारकोल का काम जारी है। इससे आंतरिक गांवों की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। नए मार्ग से उधमपुर की ओर से ककरयाल अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 7
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
पहले चरण में कटड़ा टाउन में साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया गया है। बस स्टैंड कटड़ा में क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त बनाया गया है। इसके अलावा फुटपाथ, वाटर कूलर, गार्डन बैंच, स्ट्रीट लाइट , फाउंटेन चौक कटड़ा आदि पर काम किया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
राज्यपाल ने हाल ही में जम्मू स्तर के बोर्ड सदस्यों से बैठक कर कटड़ा टाउन के विकास पर चर्चा की थी। इसमें सिरा कालोनी में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने, बस यात्रियों के लिए शेल्टर शेड के साथ दोमेल-ककरयाल, मंथल ककरयाल मार्ग के सौंदर्यीकरण पर काम किया जा रहा है।
यह मार्ग श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी, श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और श्री माता वैष्णो देवी कालेज आफ नर्सिंग से जुड़ता है। बोर्ड ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कटड़ा के निर्माण पर 12.06 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।