फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Ali Shah Geelani Death: पाकिस्तान के प्रेम में न जाने क्या-क्या बोले, कभी सलमान खान को लताड़ा तो कभी कहा- मैं मजबूरी में भारतीय हूं

Thu, 02 Sep 2021 10:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सैय्यद अली शाह गिलानी, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
कट्टरपंथी अलगाववादी और हुर्रियत (जी) के पूर्व प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी का बुधवार देर रात निधन हो गया। देर रात लगभग साढ़े 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वे 2008 से लगातार हैदरपोरा स्थित आवास पर नजरबंद थे। गिलानी ने सदैव भारत के खिलाफ जहर उगला। इतना ही नहीं वह खुद को मजबूरी में भारतीय बताते थे, हालांकि मरने के बाद उनको भारत की मिट्टी में ही दफनाया गया।

साल 2015 में उन्होंने कहा था कि मैं मजबूरी में भारतीय हूं, जन्म से नहीं। इसी वर्ष उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक सलाह को नकारा था। इतना ही नहीं उन्होंने बड़ी चतुराई से सलमान खान को ही नसीहत दे डाली थी। गौरतलब है कि सलमान खान ने घाटी में फिर से सिनेमा हाल खोलने की बात कही थी। जिसको लेकर सलमान को अलगाववादियों की आलोचना का सामना करना पड़ा। सलमान की ओर इशारा करते हुए कहा गया था कि बालीवुड के लोग अपने फायदे की लिए यह सब बातें करते हैं, जबकि उन्हें जमीनी हकीकत नहीं पता है। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन

2 of 5
सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाली हुर्रियत कांफ्रेंस ने कहा कि आपदा से परेशान धरती के लोग दुख को कम करने में जुटे हैं और ऐसे में सिनेमा हाल खोलने का मुद्दा कोई महत्व नहीं रखता। सलमान की नसीहत पर हुर्रियत के प्रवक्ता एयाज अकबर ने कहा था कि सरकार सिनेमा हाल खोलने जैसे गैर गंभीर विषयों की बजाय गंभीर मानवीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे। जो समय की जरूरत है। सलमान द्वारा कश्मीर की बजाय देश का ब्रांड एंबेसडर बनने की बात भी अलगाववादियों के गले नहीं उतर रही। 


 
विज्ञापन

3 of 5
सैय्यद अली शाह गिलानी - फोटो : सोशल मीडिया
इसी साल गिलानी ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं मजबूरी में भारतीय हूं, जन्म से नहीं। हालांकि सैयद अली शाह गिलानी को एक समय खुद को भारतीय बताना ही पड़ा जब विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की औपचारिकताएं पूरी की गईं। पासपोर्ट के लिए राष्ट्रीयता वाले कालम में गिलानी ने स्वयं को भारतीय बताया था।
 

4 of 5
सैय्यद अली शाह गिलानी - फोटो : सोशल मीडिया
पासपोर्ट अधिकारी के सामने पेश होने के दौरान औपचारिकताएं पूरी करते समय तो गिलानी ने खुद को भारतीय घोषित किया, लेकिन ऑफिस से बाहर निकलते ही वे अपने असली रंग में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैय्यद अली शाह गिलानी - फोटो : PTI
जहां उन्होंने मीडिया से कहा था कि मैं जन्म से भारतीय नहीं हूं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें