जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मौसम लोगों के लिए आफत लेकर आया है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी में कई नदियों का जलस्तर बढ़ जाने और घाटी में हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Kashmir
- फोटो : ADGPI-Indian Army
कश्मीर में आई इस मुश्किल के हालातों में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद के कंधों पर ले ली है। कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात होने के बाद सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के तमाम जवान अपनी जान पर खेल कर लोगों को रेस्क्यू करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Kashmir
- फोटो : ADGPI-Indian Army
कश्मीर में बाढ़ के हालातों में सेना बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। गुरुवार को सेना के इस ऑपरेशन की कुछ फोटो आर्मी की NORTHERN COMMAND के ट्विटर एकाउंट पर शेयर की गई हैं।
4 of 10
kashmir
- फोटो : ADGPI-Indian Army
सेना की ओर से जारी इन फोटोज पर लोगों की ओर से जबरदस्त सराहना की जा रही है। सेना की पोस्ट पर लोगों द्वारा कश्मीर के हालातों में जवानों की मानवीयता और रेस्क्यू ऑपरेशन में दिखाए साहस की प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 10
kashmir
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर की इन तस्वीरों में सेना के जवान गहरे पानी और बारिश के बीच लोगों को रेस्क्यू करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 10
kashmir
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में झेलम नदी दक्षिण कश्मीर के संगम और सेंट्रल कश्मीर के राम मुंशी बाग में खतरे की निशान को छू गई हैं।
विज्ञापन
7 of 10
KASHMIR
- फोटो : Amar Ujala
प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं रातह एवं बचाव कार्य के लिए कई विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
8 of 10
KASHMIR
- फोटो : Amar Ujala
वहीं दूसरी ओर बर्फबारी ने भी कश्मीर घाटी में 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
9 of 10
KASHMIR
- फोटो : Amar Ujala
ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी गई है।