फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2019: 16789 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन, चौथे दिन 50 हजार के पार हुआ आंकड़ा

Fri, 05 Jul 2019 01:20 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बम बम भोले के जयघोष के साथ वीरवार को 16789 यात्रियों ने अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 50,483 पहुंच गया है। अमरनाथ यात्रा के लिए रोजाना देशभर से हजारों शिव भक्त पहुंच रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 236 छोटे बड़े वाहनों में 5522 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। इसमें बालटाल रूट के लिए कुल 2520 यात्रियों में 1955 पुरुष, 517 महिलाएं, 9 बच्चे, 39 साधु शामिल रहे। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए कुल 3002 यात्रियों में से 2501 पुरुष, 354 महिलाएं,  22 बच्चे, 125 साधु शामिल रहे।   

 
विज्ञापन

3 of 5
मौसम अमरनाथ यात्रियों का भरपूर साथ दे रहा है। वीरवार को मानसून की बौछारों ने भोले के भक्तों का रियासत में स्वागत किया। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। यात्रियों के लिए सुरक्षा के साथ अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया गया है। 

4 of 5
दिल्ली से आए भुवनेश्वर दास ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहुंचकर उन्हें घर जैसा माहौल मिल रहा है। यहां यात्रियों के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमाचल प्रदेश से आए राजू दत्ता ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे हैं। बाबा विकट परिस्थितियों में भी अपने भक्तों की लाज रखते रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें