फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की बौछार ने दी तपिश से राहत, कठुआ, जम्मू, उधमपुर और कटरा में बारिश

Thu, 04 Jul 2019 11:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को मानसून की बौछारों ने तपिश से राहत दी। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, कटरा में आसमान से पानी बरसा। बारिश से दोपहर बाद कटरा-सांझीछत चॉपर सेवा की कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं। घाटी के कई इलाकों में देर शाम को घने बादल छा गए थे। मौसम में आए बदलाव से शाम को पारे में गिरावट आ गई। जुलाई के दूसरे हफ्ते तक मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार यह मानसून की बारिश है। हालांकि विभाग की ओर से अधिकारिक तौर से अभी घोषित नहीं किया गया है। पिछले साल 28 जून को रियासत में मानसून ने दस्तक दी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन सूर्य की पहली किरण के साथ ही गर्मी के साथ उमस ने पसीने से तरबतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 73 तक रहा। इस दौरान तपिश के साथ उमस से हर कोई बेहाल रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू में बदला मौसम, बरसात ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला
वहीं दोपहर बाद अचानक तेज हवा चलने लगीं। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मानसून की बौछार हुई। राहत की बारिश का बड़ी संख्या में लोगों ने भीगकर लुत्फ उठाया। लंबे समय बाद हुई बारिश को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर सुहावने मौसम का आनंद भी लिया। झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि जम्मू में 17.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री चढ़कर 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

4 of 5
जिला कठुआ के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई। यहां कुछ समय में ही 68 मिलीमीटर पानी बरस गया था। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री चढ़कर 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
10 जुलाई तक मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव 
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 10 जुलाई तक इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। इसमें 6-7 जुलाई को जम्मू के कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि जम्मू और कश्मीर में निरंतर 5-10 जुलाई तक आसमान से पानी बरसता रहेगा। लद्दाख क्षेत्र में मानसून का असर नहीं दिखेगा और यहां अधिकतर मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें