फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला की रिहाई पर नेताओं के बोल, जानिए किसने क्या कहा

Sat, 14 Mar 2020 11:18 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
सात माह की नजरबंदी के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला परिवार के साथ डल झील के किनारे स्थित अपने पिता शेख अब्दुल्ला की मजार पर पहुंचे। फारूक के साथ उनकी पत्नी मॉली, पोता अदीम और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अब्दुल्ला ने अपने पिता की मजार पर नमाज भी अता की। वहीं फारूक अब्दुल्ला की रिहाई पर देश के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जानिए किस नेता ने क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 7
शशि थरूर - फोटो : Instagram
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की रिहाई का तमाम राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे जम्मू-कश्मीर में वास्तविक राजनीतिक प्रक्रिया को बहाल करने की दिशा में उठाया गया सही कदम करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब्दुल्ला जल्द रिहा होंगे और मैं उन्हें लोकसभा में देख सकूंगा।
विज्ञापन

3 of 7
महबूबा मुफ्ती, इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : सोशल मीडिया
पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्टी की बेटी इल्तिजा ने तमाम गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग की है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, अब्दुल्ला की रिहाई लंबे समय से अपेक्षित थी। उनके खिलाफ पीएसए लगाना गैर कानूनी है। 

4 of 7
ममता बनर्जी सीएए के विरोध में फिर सड़क पर उतरी हैं - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मैं अब्दुल्ला की लंबी आयु की कामना करती हूं। उम्मीद है उमर और महबूबा को भी जल्द रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर पूछा, अब्दुल्ला को बिना किसी आरोप सात महीने हिरासत में रखने का क्या औचित्य था। अगर औचित्य था, तो रिहा करने का क्या कारण है? 
विज्ञापन

6 of 7
सचिन पायलट (फाइल फोटो)
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया, रिहाई की खबर सुनकर खुशी हो रही है। उम्मीद करता हूं कि दूसरे पूर्व सीएम भी जल्द रिहा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
फारूक अब्दुल्ला की बेटी साफिया ने खुशी जताई और कहा कि मेरे पिता फिर से आजाद इंसान हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें