फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: देखिए किस तरह अपनी जान पर खेलकर पुंछ में आतंकियों को ढेर कर रहे जवान

Tue, 13 Sep 2016 12:05 AM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
1 of 10
kashmir - फोटो : Munish Sharma
जम्मू संभाग के पुंछ में रविवार शाम थमी मुठभेड़ सोमवार सुबह फिर शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने आल पीर मोहल्ले के मीर भवन में छिपे एक और आतंकी को मार गिराया। 
विज्ञापन

2 of 10
poonch - फोटो : Munish Sharma
पुंछ में अब तक चार आतंकी मारे जा चुके हैं। सैन्य प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। मिनी सचिवालय में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। यहां दोपहर एक बजे फायरिंग बंद हो गई थी लेकिन शाम करीब सात बजे गोलीबारी फिर शुरू हो गई। 
विज्ञापन

3 of 10
encounter - फोटो : Munish Sharma
आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान दो जवानों के घायल होने की सूचना है। रविवार को मीर भवन में एक और मिनी सचिवालय में दो आतंकी मारे गए थे। 

4 of 10
encounter - फोटो : Munish Sharma
ड्रोन की सहायता से इसकी पुष्टि की गई थी। लेकिन इस दौरान कुछ संदिग्ध हलचल भी देखी गई। इस पर सोमवार सुबह दोबारा आपरेशन शुरू किया गया। मीर भवन में जब तलाशी शुरू की गई तो मकान में छिपे आतंकी की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन

5 of 10
encounter - फोटो : Munish Sharma
जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। इसी बीच, मिनी सचिवालय में छिपे आतंकियों ने भी सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन

6 of 10
encounter - फोटो : Munish Sharma
इस बीच, डीजीपी के राजेंद्रा ने सोमवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया। राजोरी-पुंछ के डीआईजी जॉनी विलियम्स का कहना है कि मीर भवन से एक और आतंकी की लाश बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

7 of 10
encounter - फोटो : Munish Sharma
ज्ञात हो कि रविवार सुबह हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए थे। मिनी सचिवालय में मारे गए दो आतंकियों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं। 

8 of 10
encounter - फोटो : Munish Sharma
बताते हैं कि मिनी सचिवालय में छिपे आतंकियों ने इन्हें हटा दिया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि एक से अधिक आतंकी अब भी छिपे हो सकते हैं।

9 of 10
poonch - फोटो : Munish Sharma
जिस जगह पर आतंकियों ने हमला किया वहां से पुलिस मुख्यालय मात्र 50 मीटर दूर है। पास ही पुंछ हवाई स्ट्रिप है। 
विज्ञापन

10 of 10
poonch - फोटो : Munish Sharma
सेना का 93 ब्रिगेड का मुख्यालय भी 100 मीटर की दूरी पर है। माना जा रहा है कि आतंकियों का निशाना सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें