फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए किस तरह पैरा कमांडोज ने इमारत में छिपे तीनों आतंकियों को किया ढेर

Mon, 12 Sep 2016 10:23 PM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
1 of 10
encounter - फोटो : मुनीष शर्मा
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में अचानक तेजी आ गई है। जम्मू संभाग के पुंछ शहर में रविवार सुबह तीन आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत और एक मकान में घुस गए।
विज्ञापन

2 of 10
encounter - फोटो : मुनीष शर्मा
देर शाम तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
विज्ञापन

3 of 10
encounter - फोटो : मुनीष शर्मा
पुंछ में सुबह सात बजे तीन आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आसपास तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। 

4 of 10
encounter - फोटो : मुनीष शर्मा
इस दौरान एक पुलिसकर्मी राजेंद्र कुमार उर्फ राजीव शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन

5 of 10
encounter - फोटो : मुनीष शर्मा
हमले के बाद दो आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत में जा छिपे। एक अन्य आतंकी पास में ही नजीर हुसैन मीर के मकान में घुस गया। उसने नजीर तथा उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन

6 of 10
encounter - फोटो : PTI
सूचना मिलते ही सेना, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ ने मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत की घेराबंदी कर ली। मकान में छिपे आतंकी को मार गिराया। गोलीबारी में नजीर का नौकर घायल हो गया। सेना ने नजीर तथा उनकी पत्नी को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

7 of 10
encounter - फोटो : मुनीष शर्मा
निर्माणाधीन इमारत में छिपे दो आतंकियों के साथ ऑपरेशन को लंबा खिंचता देख सेना ने हेलीकाप्टर की मदद से मुठभेड़ स्थल पर नौ पैरा बटालियन को उतारा। 

8 of 10
encounter - फोटो : मुनीष शर्मा
शाम करीब सात बजे सेना और पुलिस की ओर से निर्माणाधीन इमारत में छिपे दोनों आतंकियों को मार गिराने की पुष्टि कर दी गई। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की हुई है। 

9 of 10
encounter - फोटो : मुनीष शर्मा
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जाएगा। तभी आतंकियों के शव भी बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

10 of 10
encounter - फोटो : PTI
डिप्टी सीएम ने कहा कि  पाकिस्तान को ऐसी नापाक हरकतों से बाज आना चाहिए। उन्होंने हमले में शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उम्मीद जताई कि कि सुरक्षा बल बिना कोई और नुकसान हुए सभी आतंकियों को मार गिराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें