देश के विभिन्न हिस्सों से कटड़ा तक जल्द नई विद्युत इंजन ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। राज्य सरकार ने रेलवे को बिजली देने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। अगर रेलवे को राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिला और ट्रांसमिशन लाइन बिछी, तो जल्द ट्रैक पर विद्युत इंजन ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 7
asd
- फोटो : File Photo
जम्मू और कटड़ा में विद्युत ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे को बिजली की सप्लाई 160 किलोमीटर दूर सुजानपुर से मिल रही है। कई वर्षों के प्रयास के बाद भी रेलवे जम्मू तक केवल आठ विद्युत इंजन ट्रेनें ही चला पाया है। हालांकि रेलवे की योजना सभी ट्रेनों को चलाने की है, लेकिन बिजली के बिना यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : File Photo
सुजानपुर स्टेशन पर रेलवे कैपेस्टर बैंक लगाकर जम्मू तक ट्रेनें चला रहा है, क्योंकि इस स्टेशन पर पंजाब में चलने वाली ट्रेनों का भी लोड है।
4 of 7
- फोटो : File Photo
बिजली की कमी को दूर करने के लिए रेलवे ने सांबा और मनवाल में 25 केवी के पावर स्टेशन तैयार करके रखे हैं, लेकिन बिजली की सप्लाई के बिना ये दोनों स्टेशन किसी काम के नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Getty
2013 में रेलवे ने जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को ट्रांसमिशन लाइन बिछा कर बिजली की सप्लाई लेने के लिए दस करोड़ की राशि एडवांस में दी है, लेकिन आज तक जेकेपीडीडी रेलवे को बिजली की सप्लाई उपलब्ध नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन
6 of 7
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
बिजली की कमी के कारण वर्तमान समय में कटड़ा तक केवल एक ही विद्युत इंजन ट्रेन चल रही है, जबकि करोड़ों की राशि खर्च करके विद्युत इंजन का रेलवे लाइन तैयार की गई है, लेकिन अब राज्य सरकार ने इसको लेकर प्रयास तेज किए हैं और जल्द ट्रांसमिशन लाइन बिछाने की तैयारी करना शुरू कर दिया है।
एडीआरएम एके राणा ने बताया कि कटड़ा तक विद्युत इंजन ट्रेनें चलाने को लेकर रेलवे गंभीरता से काम कर रहा है। अब सरकार ने बिजली देने का पूरा भरोसा दिलाया है। पूरी उम्मीद है कि जल्द कटड़ा के ट्रैक पर विद्युत इंजन ट्रेनें दौड़ने लगेगी।