श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पांपोर में ईडीआई इमारत में लगातार 48 घंटे तक आतंकियों के खिलाफ चले सुरक्षा बलों के अभियान के बाद अब इमारत की सेनेटाइज करने का कार्य जारी है। इस कार्य में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीमों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। करीब 3 दिन बाद यह इमारत प्रबंधन को सौंपी जाएगी। (रिपोर्ट-अमृतपाल सिंह बाली)
विज्ञापन
मुठभेड़ में बुरी तरह तबाह हुआ ईडीआई भवन, तस्वीरें
2 of 5
जम्मू कश्मीर इंटरप्रेनियरशिप डेवेलपमेंट इंस्टीट्यूट (जेकेईडीआई) की इमारत जो श्रीनगर से केवल 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है की हालत ऐसी हो चुकी है कि इसे देखकर दिल दहल जाता है। जहां भी नजर दौड़ाएं वहां तबाही के दृश्य साफ दिखाई देते हैं। जमीन पर कांच ही कांच और टूटा फूटा फर्नीचर दिखाई दे रहा है। बाहर से तो गोलियों के निशान से इमारत छन्नी की तरह दिखाई पड़ती है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बुरी तरह तबाह हुआ ईडीआई भवन, तस्वीरें
3 of 5
मुठभेड़ के बाद मंगलवार को जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के बम निरोधक दस्ते इस इमारत में एक साझा अभियान चलाते नजर आए। वह अब इस बिल्डिंग को पूरी तरह से सेनेटाइज करने का कार्य कर रहे हैं ताकि इसे सुरक्षित घोषित कर प्रबंधन को सौंपा जाए।
मुठभेड़ में बुरी तरह तबाह हुआ ईडीआई भवन, तस्वीरें
4 of 5
एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में 44 कमरे और अन्य कई छोटे-छोटे कमरे व शौचालय हैं जिन्हे पूरी तरह से जांचने का अभियान पुलिस और सेना द्वारा छेड़ा गया है। अभी तक अच्छी तरह से इमारत के 2 माले सेनेटाइज किए जा चुके हैं, जबकि तीसरे माले में कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे कार्य को करीब 3 दिन लगेंगे और उसके बाद वह इसे प्रबंधन के हवाले करेंगे।